(Translated by https://www.hiragana.jp/)
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाएं
The Wayback Machine - https://web.archive.org/web/20091122005509/http://www.patrika.com:80/article.aspx?id=13438
Hindi News
Welcome Guest | Make Home Page | Login | Register | E-Mail | Epaper | RSS feed
| Last updated - Saturday, November 21, 2009
Home | India | World | Sports | Business | Opinion | Entertainment | NRI | Health & Science | Education | My Life | Photo Gallery
sms service Epaper आडवाणी, राहुल गांधी, राजनाथ ने झारखंड में किया चुनाव प्रचार • नेपाल में माओवादियों की तीन दिवसीय हड़ताल • महाराष्ट्र में मराठी में भी होगी रेलवे परीक्षा - ममता बनर्जी |
Rajasthan bullet Gujarat bullet Madhya Pradesh bullet Others
Health & Science
Print Save E-mail Bookmark and Share
Home
Balance Diet
Rog Nidan
Labhkari
Life Line
Swastha Mast
Gharule Nushke
Vaikalp Chikitsa
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाएं
शोधकर्ताओं के अनुसार 35 वर्ष के बाद महिलाओं का इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाता है। महिलाएं अपने खानपान के प्रति लापरवाह हो जाती हैं। ऎसे में आवश्यकता होती है महिलाओं के स्ट्रॉन्ग होने की। स्ट्रॉन्ग वे तभी रह सकती हैं जब वे हैल्दी फूड खाएंगी, व्यायाम करेंगी और सकारात्मक सोच रखेंगी।

हैल्दी डाइट लें
हैल्दी डाइट वही है जो फल, सब्जियों और अनाज का सही बैलेंस बना कर ली जाए। जिस मौसम में जो फल और सब्जियां बहुतायत में पैदा होती हों और बाजार में उपलब्ध हों, उन फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें। डिब्बाबंद या पैकेटबंद खाद्य सामग्री घर में कम से कम लाएं। खाना हमेशा सही तकनीक से पकाएं। अधिक तला भोजन गरिष्ठ होने के कारण पचने में आसान नहीं होता। भोजन उबालकर, स्टीम कर, बेक कर बनाएं। इस प्रकार के भोजन से गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं रहती। भोजन ताजा पकाएं और सब्जियों के सूप बाजारी बंद पैकेट वाले न बनाकर घर पर ताजा सब्जियां लेकर बनाएं।

कुछ सब्जियां ऎसी होती हैं जिनमें तेल अधिक लगता है। ऎसे में उन्हें नॉन स्टिक में बनाएं या उन पर तेल चुपड़ कर धीमी आंच पर पकाएं, ताकि स्वाद भी ठीक रहे और तेल भी कम लगे। महिलाएं एसिडिटी की शिकार अधिक होती हैं, क्योंकि वे बचा हुआ बासी खाना अधिक लेती हैं और अधिक तेल का सेवन करती हैं।

खूब पिएं पानी
दिन भर में 10 से 12 गिलास पानी जरू र पिएं, जो आंतरिक शरीर को साफ रखने में मदद करता है। दिन में एक गिलास ताजे फलों का या सब्जियों का रस प्रतिदिन पिएं। सर्दियों में सब्जियों का सूप लें जिससे इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग बनता है।

अच्छी आदतें अपनाएं
बेहतर खानपान के साथ बेहतर रहन-सहन भी आवश्यक है। रहन-सहन में वातावरण और अच्छी सोच आते हैं। अपने आसपास सामान को समेट कर रखें और साफ रखें ,ताकि वातावरण शुद्ध बना रहे। अपनी सोच सकारात्मक रखें। नकारात्मक सोच से आपके शरीर पर धीरे-धीरे कुप्रभाव पड़ेगा और इम्यून सिस्टम बिगड़ जाएगा। समय पर उठें, समय पर सोएं, समय पर भोजन ग्रहण करें। पारिवारिक टेंशन को मुख्य मुद्दा न बनाएं। सोचें कि इन समस्याओं से कैसे निपटा जाए। इससे स्वयं को तनाव कम होगा।

हल्का संगीत सुनें
हल्का मनपसंद संगीत स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। तेज संगीत हमारे स्नायुतंत्र पर प्रभाव डालता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है, लंग्स से सांस लेने और छोड़ने की ताकत कम होती है, इसलिए जब समय हो, लाइट म्यूजिक का आनन्द लें।

नींद पूरी लें
कई बार महिलाएं अगले दिन की चिंता या अन्य पारिवारिक समस्याओं के कारण नींद नहीं ले पाती। कई बार घर में काम की अधिकता होने के कारण महिला इतनी थक जाती हैं कि इसके शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। ऎसी अवस्था में परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी क्षमतानुसार घरेलू कामों में मदद लें। शरीर को पूरा आराम न मिलने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। धीरे-धीरे अनिद्रा की शिकार भी बन सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए गहरी और चैन की नींद सोना आवश्यक है। कभी रात में नींद पूरी न हो, तो दिन में थोड़ा आराम अवश्य करें।

सैर, व्यायाम रोज करें
अपने शरीर को चुस्त दुरू स्त बनाए रखने के लिए सुबह सैर पर जाएं। यदि सुबह समय न हो, तो शाम को सैर पर जाएं। कुछ हल्के व्यायाम या तो सुबह जल्दी उठकर करें नहीं तो काम खत्म कर कुछ व्यायाम अवश्य करें। योगा क्लासेज, एरोबिक्स, जिम आदि ज्वॉइन कर लें। इन क्लासेज को अपनी सुविधानुसार ज्वॉइन कर सकती हैं। इससे तन और मन एक्टिव बना रहेगा और इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग रहेगा।

प्रोटीन की मात्रा सीमित लें
अधिक प्रोटीन की मात्रा 35 वर्ष के बाद नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए प्रोटीन बस दालों और पनीर के रू प में लें। जितना खाने के साथ जरूरी हो, उतना लें। सप्ताह में दो बार सोयाबीन ले सकते हैं। अधिक प्रोटीन हार्ट पर प्रभाव डालता है। इससे खून में खराब कोलेस्ट्रॉल एलडीएल की मात्रा बढ़ जाती है। संयमित प्रोटीन लें ,ताकि शरीर में चुस्ती बने रहे।
      comments to the editor
Write here:
Terms & Conditions
Name:

Location:

E-mail:
 
 
 

Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!
Associates: www.onlinefindit.com | www.sms56969.in | www.themindpool.com | www.planetoutdoor.in
Photo gallery | My Life | Cook's Book |My Patrika | My Board | NewsLetters | Privacy Policy | Disclaimer
About Us | Contact Us | Work With Us | Advertise With Us | Feedback | Faq's | Site Map
All Rights Reserved with Rajasthan Patrika ™, Kesargarh, Jawaharlal Nehru Marg, Jaipur, Rajasthan, India
Phone: +91-141-39404142, Advertising : 3005813, Web : 3005662 , Fax: +91-141-2566011, Email : info@patrika.com

Hindi News | Patrika - Largest Hindi News Portal