डिजिटल डेस्क, इंदौर। 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव दिखाई पड़ने लगते हैं। इनमें मांसपेशियों और हड्डियों की डेंसिटी में कमी एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। यही वजह है कि इस उम्र में उनके शरीर के लिए प्रोटीन की आवश्यकता बढ़ जाती है।
दरअसल, यह मांसपेशियों को बनाए रखने, हड्डियों को मजबूत करने और स्किन हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न केवल शरीर की कैपिसिटी को बनाए रखती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
यहां 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए प्रोटीन के कुछ सबसे समृद्ध स्रोत दिए गए हैं, जो उनके आहार में शामिल किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं और इनमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है। एक कप पकी हुई दाल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। दालें हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने, पाचन में सुधार करने और मसल्स को बनाए रखने में मदद करती हैं।
टोफू एक शानदार सोया बेस्ड प्रोटीन स्रोत है, विशेष रूप से वेजिटेरियन महिलाओं के लिए। 100 ग्राम टोफू में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। टोफू मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है और इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। ये न केवल प्रोटीन प्रदान करते हैं, बल्कि ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। ये ओवरऑल हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।
क्विनोआ में सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है।
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होता है। खासकर जब यह बिना चीनी के हो। आधे कप ग्रीक योगर्ट में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। यह पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को नमी देने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- मैग्नीशियम की कमी पूरी करती है ये सब्जियां, जानें किससे मिलता है कितना मैग्नीशियम
अंडे प्रोटीन के हाई क्वालिटी वाले स्रोत माने जाते हैं। एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे में बायोअवलेबल प्रोटीन होता है, जिसका मतलब है कि शरीर इसे आसानी से उपयोग कर सकता है। ये मसल्स को मजबूत बनाने और स्किन हेल्थ में सुधार करने में सहायक है।
चिकन में भी हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। 100 ग्राम चिकन में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। चिकन में कम फैट होता है और यह शरीर के लिए आसानी से पचने वाला प्रोटीन प्रदान करता है।
सैल्मन, टूना जैसी फैटी मछलियां प्रोटीन के अच्छे स्रोत होती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होती हैं और स्किन को पोषण प्रदान करती हैं।