(Translated by https://www.hiragana.jp/)
एव्रिल लावीन - विकिपीडिया

एव्रिल लावीन

InternetArchiveBot (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:19, 21 सितंबर 2020 का अवतरण (Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7)
(अन्तर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अन्तर) | नया अवतरण → (अन्तर)

एव्रिल रमोना लावीन (अंग्रेज़ी: Avril Ramona Lavigne; जन्म २७ सितंबर १९८४) एक कनेडियाई गायिका व गीतकार है। उनका जन्म बेलेविले, ओंटारियो में हुआ था परन्तु उन्होंने अपनी अधिकांश जवानी छोटे से गाँव नपानी में व्यतीत की। १५ की उम्र में वे मंच पर शानिया त्वैन के साथ नज़र आई और १६ की उम्र में उन्होंने अरिस्ता रेकॉर्ड्स के साथ $२० लाख का समझोता कर लिया। २०२२ में जब वे १७ वर्ष की थी तब उन्होंने अपना अल्बम लेट गो रिलीज़ किया।

एव्रिल लावीन
पृष्ठभूमि
जन्म नामएव्रिल रमोना लावीन
जन्मबेलेविले, ओंटारियो, कनाडा
मूलस्थाननापनी, ओंटारियो, कनाडा
विधायेंPop rock, power pop, pop punk
पेशागायक-गीतकार, फैशन डिजाइनर
वाद्ययंत्रआवाज़, गिटार, पियानो, ड्रम
सक्रियता वर्ष2000–अबतक
लेबलइपिक, आरसीए, अरिस्ता
वेबसाइटwww.avrillavigne.com

लेट गो ने लावीन को अमेरिका के प्रथम क्रमांक पर पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की महिला गायक बना दिया और यह अल्बम चार बार प्लैटिनम प्रमाणित रहा. २००९ तक इसकी १ करोड़ १६ लाख प्रतियाँ विश्वभर में बिक चुकी है। उनका एकल गीत "कॉम्प्लीकेटेड" कई देशों में प्रथम क्रमांक पर रहा. उनका दूसरा अल्बम अंडर माई स्किन २००४ में रिलीज़ किया गया और यह अमेरिकी बिलबोर्ड २०० के शीर्ष स्थान पर रहने वाला उनका पहला अल्बम बन गया। उनका तिसरा अल्बम द बेस्ट डैम थिंग २००७ को रिलीज़ हुआ और यूनाइटेड किंगडम के चार्टों पर प्रथम क्रमांक पर रहने वाला तिसरा अल्बम बन गया और अमेरिकी बिलबोर्ड हॉट १०० की सूची में प्रथम क्रमांक पर इस अल्बम से उनका गीत "गर्लफ्रेंड" चुना गया। लावीन ने छः एकल गीत गाए है जिनमे "कॉम्प्लीकेटेड", "स्केटरबॉय", "आईएम विथ यु", "माई हैप्पी एंडिंग", "नोबॉडीज होम" और "गर्लफ्रेंड" शामिल है। उनका चौथा अल्बम गुडबाय लुलाबाय मार्च २०११ को रिलीज़ किया गया।

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
  1. "Avril Lavigne Weight, Height, Bra Size, Shoe Size, Body, Measurements, Waist, Hips". Celebrity Measurements. मूल से 20 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-10-20.