निरोध

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
47.9.81.94 (वार्ता) द्वारा परिवर्तित 13:24, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण

[[चित्र:Condoms (1).jpg|thumb|350px| निरोध का उपयोग सुरक्षा के लिए किया कंडोम या निरोध (हालांकि यह भारत में कंडोम का एक ब्रांड है पर अधिकतर लोग इसे कंडोम के हिन्दी पर्याय के रूप में जानते हैं) एक पुरुष गर्भनिरोधक है, इसे भारत में टोपी या छतरी के नाम से भी पुकारा जाता है। यह एक रबड़ से बनी छोटी टोपी के आकार का साधन हैं, पुरुष सहवास से पहले इसे अपने स्तंभित लिंग पर चढ़ाते है। कंडोम एक गर्भनिरोधक होने के साथ साथ यौन संचारित रोगों जैसे एच आई वी, एड्स से सुरक्षा प्रदान करने का काम भी करता है।

पुरुषों का कंडोम लेटेक्स (सामान्य भाषा में "रबड़") या पॉलीयुरीथेन से बना होता है। यह आमतौर पर एक प्लास्टिक की थैली में लिपटे होते है।

विवरण

कंडोम को तने हुऐ लिंग पर चढाया जाता है (चढ़ाने का तरीका चित्र में देखें।)। कंडोम का सही इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

  • कंडोम की थैली को मध्य भाग से न खोलें। इसे हमेशा एक छोर से ही खोलें। खोलने के लिए दांतो का इस्तेमाल कभी ना करें।
  • कंडोम पहनने से पहले आपका लिंग पूर्णरूप से तना और सख्त होना चाहिए।
  • कंडोम की नोक को तब तक दबाए रखें जब तक की वह पूरी तरह से लिंग पर चढ़ न जाए। यह जरुरी है कि कंडोम की नोक में हवा बिलकुल ना हो।
  • कंडोम पर स्वयं चिकनाहट होती है, इस पर कोई भी अन्य तैल युक्त चिकनाहट निर्माण करने वाला पदार्थ (जैसे तेल या वैसलीन) का प्रयोग न करें, ऐसा करने से कंडोम की क्षमता खत्म हो सकती है। यदि आवश्यकता हो तो जल युक्त स्नेहक जैसे के वाई जैली का प्रओग इसे चिकनाने के लिए करें।
  • वीर्य स्खलन के बाद (लिंग से सफेद शुक्र-द्रव्य निकलने के बाद) लिंग के तनाव समाप्त होने से पहले ही कंडोम को उतार देना चाहिए। उतारने के बाद कंडोम के खुले छोर पर कस कर गांठ लगा दें।
  • इस्तेमाल किए गए कंडोम के खुले छोर को गांठ बांध कर ही कूडे़दान में डालें।
  • एक संभोग-एक कंडोम। एक बार इस्तेमाल किया गया कंडोम दोबारा कभी इस्तेमाल ना करें।
  • पुराने या जाली विक्रेताओं के बनाये हुए कंडोम कभी ना खरीदें। ये एड्स या गर्भ रोकने में सक्षम नहीं हो सकते।

कंडोम के उपयोग

  • गर्भनिरोधक
  • यौन संचारित रोगों की रोकथाम

यह भी देखे

बाहरी कड़ियाँ

महिला कंडोम क्या होता है?