(Translated by https://www.hiragana.jp/)
द गिल्टी - विकिपीडिया सामग्री पर जाएँ

द गिल्टी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ़िल्म का पोस्टर।

द गिल्टी सन् 2021 की एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण एंटोनी फूक्वा ने किया है तथा इसकी पटकथा निक पिज़ोलाट्टो ने लिखी है। यह इसी नाम की 2018 की डेनिश फिल्म की रीमेक है।[1] इस फिल्म में जेक जिलएनहॉल और क्रिस्टीना विडाल ने अभिनय किया है। इसमें एथन हॉक, रिले केओघ, एली गोरे, डे'वाइन जॉय रैंडोल्फ, पॉल डानो और पीटर सरसागार्ड की आवाज़ें हैं।

द गिल्टी को सर्वप्रथम टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में 11 सितंबर, 2021 को दिखाया गया था।[2] फिर इसको 24 सितंबर, 2021 में सीमित सिनेमाघरों में जारी किया गया। 1 अक्टूबर को इसे नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया।[3] इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली, जिसमें जेक के प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। लेकिन ऐसा महसूस किया गया कि यह रीमेक मूल फिल्म से कमतर थी।[4]

कहानी[संपादित करें]

परेशान लॉस एंजेलिस पुलिस अधिकारी, जो बेलर 911 कॉल सेंटर में रात की शिफ्ट में काम करता है। आठ महीने पहले ड्यूटी पर हुई एक घटना के कारण वह अदालत की सुनवाई का इंतज़ार कर रहा है। वह एमिली लाइटन नामक महिला के कॉल का जवाब देता है। वह बताती है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। वह किसी सफ़ेद वैन में है लेकिन वह इससे पहले कि वह ज़्यादा जानकारी दे पाती उससे पहले उसका फोन काट दिया जाता है। जो यह जानकारी कैलिफ़ोर्निया हाईवे पैट्रोल को देता है। लेकिन वह नंबर प्लेट के बिना वैन का पता नहीं लगा सकते।

जो फिर एमिली के घर के फ़ोन पर कॉल करता है और उसकी छह साल की बेटी एबी से बात करता है। वह उसे बताती है कि उसकी माँ उसके पिता हेनरी फिशर के साथ घर से चली गई है। एबी उसे हेनरी का सेल फ़ोन नंबर देती है जिससे वह वैन के वाहन पंजीकरण का नंबर प्राप्त करने में सफल होता है।

जो को यह भी पता चलता है कि हेनरी का पुलिस रिकॉर्ड भी है। इसलिए वह अपने जूनियर मिलर को एमिली के घर पर एबी और उसके छोटे भाई, ओलिवर की जाँच करने के लिए एक गाड़ी भेजने के लिए कहता है। मिलर बिना किसी वारंट के हेनरी के घर किसी को भी भेजने से मना कर देता है। इसके बाद, जो हेनरी को फोन करता है और यह जानने की कोशिश करता है कि वह एमिली को कहां ले जा रहा है। कुछ देर बाद हेनरी फोन काट देता है। फिर जो अपने पूर्व साथी रिक को फोन करता है, जो छुट्टी पर है। जो उसे हेनरी के घर जाने के लिए कहता है। रिक उसकी बात मान लेता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Review: किसी और के दर्द को महसूस करके खुद का गुनाह कुबूल करना 'द गिल्टी'". न्यूज़ 18. 10 अक्टूबर 2021. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2024.
  2. Rubin, Rebecca (20 जुलाई 2021). "Toronto Film Festival Lineup Adds 'Dear Evan Hansen,' 'The Eyes of Tammy Faye' and 'Clifford the Big Red Dog'". Variety. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2024.
  3. Jr, Mike Fleming (23 अगस्त 2021). "Netflix Dates Fall Movies: A Whopping 42 Movies Coming At You". Deadline. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2024.
  4. Chhibber, Mini Anthikad (14 अक्टूबर 2021). "'The Guilty' movie review: Jake Gyllenhaal stars in a needless remake". द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2024.