(Translated by https://www.hiragana.jp/)
BBCHindi.com | विज्ञान | नई अभाज्य संख्या की खोज
The Wayback Machine - https://web.archive.org/web/20160923160330/http://www.bbc.com/hindi/science/story/2008/09/080928_prime_number.shtml
BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
नई अभाज्य संख्या की खोज
 
प्राईम नंबर (फ़ाईल फ़ोटो)
बड़ी अभाज्य संख्या की खोज अभी भी जारी है
कैलिफ़ोर्निया के गणितज्ञों ने एक ऐसी अभाज्य संख्या की खोज की है जिसमें 13 लाख अंक हैं. अपनी इस खोज के लिए वो एक लाख डॉलर की राशि इनाम में जीत सकते हैं.

अभाज्य संख्याएँ अपने अलावा केवल एक से ही विभाजित होती हैं.

इनाम की राशि इंटरनेट पर सहकारी अभिकलन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ़्रंटर फ़ाऊंडेशन ने रखी थी.

कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के दल (यूसीएलए) ने लॉस एंजेलेस में ये नया नंबर 75 कंप्यूटरों को जोड़कर और अपनी अप्रयुक्त शक्ति को काम में लाकर हासिल किया.

ऐसा करके उन्होंने उस ज़बर्दस्त गणना को संपादित किया जो कि इस नए नंबर को हासिल करने और सत्यापित करने के लिए आवश्यक थी.

17वीं शताब्दी के फ़्राँसीसी गणितिज्ञ मैरीन मरज़ेन ने सबसे बड़ी अभाज्य संख्या ‘मरज़ेन’ खोजी थी. दुनिया में हज़ारों लोग अपने कंप्यूटरों को आपस में लिंक करके इससे भी बड़ी अभाज्य संख्या को खोजने में जुटे है.

मरज़ेन अभाज्य संख्या "दो की घात पी माईनस वन" के फ़ार्मूले से व्यक्त की जाती है, इसमें पी को अभाज्य संख्या रखा जाता है.

जीतने वाले दल यूसीएलए के प्रमुख एडसन स्मिथ ने समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस को बताया, "हम ख़ुश हैं और अब हम अगले अंक की खोज करने के बारे में सोच रहे हैं."

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>